Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : दिलीप कुमार और सुनीत लाल का बिजली बिल पूरी तरह से शून्य

रायपुर:—-सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना एक सरकारी पहल है जो घरों में सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देती है। इसका उद्देश्य प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने से गौरेला नगर के सुनीत लाल और दिलीप कुमार गोयल का बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है।

बिजली बिल हुआ पूरी तरह से शून्य

अग्रसेन चौक गौरेला के दिलीप कुमार गोयल ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। गोयल बताया कि पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण बिल भी ज्यादा आता था, लेकिन योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसका लाभ उठाने का निर्णय लिया। इस योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी प्राप्त हुई। इसी तरह सुंदर नगर गौरेला के सुनीत लाल ने भी 78 हजार रूपये की सब्सिडी से जनवरी माह में अपने घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। संयंत्र चालू होते ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया।

तीन किलोवाट तक की सौर प्रणाली सब्सिडी दे रही है सरकार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त योजना“ का उद्देश्य हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत तीन किलोवाट तक की सौर प्रणाली पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे आमजन के लिए सोलर पैनल लगवाना अब अधिक सुलभ हो गया है। इस योजना से बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आ रही है, वहीं उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटने से राष्ट्रीय ग्रिड पर भी भार कम हुआ है।

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ में प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। इस योजना का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान, ऑनलाइन पोर्टल, हेल्पडेस्क और विशेष शिविरों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना“ न केवल घरों को रोशन कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के क्षेत्र में सशक्त बना रही है।

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp