
गरियाबंद:—- 14 अक्टूबर 2025। जनसंपर्क विभाग में अधिकारी के द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू व युवा कांग्रेस नेता खेमू साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग के अधिकारी के द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है एवं सरकार से जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही एवं उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करती है। जनसंपर्क विभाग में आज हुई घटना अशोभनीय है। अधिकारी का व्यवहार लठैत की तरह है। मारपीट करके पत्रकारों को डराया धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र की चतुर्थ स्तंभ की आवाज को कुचलने की साजिश है।
ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में पत्रकार कहीं भी सुरक्षित नहीं है। पत्रकारों की आवाज को दबाने के लिए पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं, पत्रकारों की हत्या तक हो गई है, लगातार पत्रकारों के ऊपर दमन की कार्यवाही की जा रही है, लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है।♦
युवा कांग्रेस नेता खेमू साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का काम पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना है ना कि पत्रकारों के साथ मारपीट करना जनसंपर्क में बैठे अधिकारी गुंडे पर उतरा है, लगातार यह शिकायत मिल रही है। पत्रकारों को सरकार की ओर से मिलने वाले विज्ञापन काटने की धमकी दी जाती है। उनके खबरों को दबाव पूरा करवाया जाता है। जनसंपर्क विभाग में अराजकता है।










