तखतपुर:—;
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मूखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अरईबंद विद्युत सब स्टेशन के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी के दिशा निर्देश पर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर मौके पर राजू जांगडे पिता रामसनेही जांगडे निवासी ग्राम जरौंधा, लोकेश कुमार कौशिक पिता शिव राम कौशिक निवासी ग्राम कुंआ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को पकडा जिनके फड एवं पास से नगदी रकम 1350/ रूपये, 52 पत्ती तास, अधजली मोमबत्ती को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।








