Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय

 

रायपुर :— दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है — कि सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रसन्नता, एकता और उत्साह का प्रतीक है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी इस पर्व को परिवार सहित उल्लासपूर्वक मना सके और किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने हेतु राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को भुगतान प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मजदूरी, मानदेय एवं पारिश्रमिक जैसे अन्य मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान से न केवल शासकीय कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा और राहत प्राप्त होगी, बल्कि इससे जीएसटी बचत उत्सव के दौरान राज्य के बाजारों में रौनक, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और आर्थिक प्रवाह में तीव्रता आएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्सव और विश्वास का वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता एवं विश्वास का दीप जले।

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ
आज फोकस में

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत
आज फोकस में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर
आज फोकस में

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp