Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद :–;; जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका के खेल मैदान संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 14 वर्ष से 24 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत चरणबद्ध रूप से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने कहा कि खेल महोत्सव से विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप मिलेगा। शासन द्वारा ग्रामीण बाल प्रतिभाओं को मंच दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव खेल के प्रति रुचि विकसित करेगा और बच्चों में उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया।

वहीं सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि हार, जीत खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये हमारे अनुशासन, टीम वर्क और ढृढ़ता जैसे गुण सिखाते हैं, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं।

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में सायकल स्टैण्ड, प्रार्थना सभा हेतु 10 लाख, खेल मैदान में लाइटिंग हेतु 2 लाख एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की। साथ ही हाई स्कूल पाण्डुका में विभिन्न विकास कार्यों के लिए घोषणा करने पर शिवांगी चतुर्वेदी ने विधायक साहू का आभार व्यक्त किया।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp