Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर राजकुमार और रघुनाथ

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—–शहर में पिछले कुछ महीनों से अवैध रूप से चल रहे नशे के कारोबार ने नारायणपुर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। खुफिया तंत्र की मुस्तैदी और मुखबिर की सूचना पर आखिरकार नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। सटीक सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर नारायणपुर के पुराने बदमाश और गांजा तस्कर राजकुमार डे को 5. 250 किलो गांजा कीमत 52500 रूपये और 600 रुपये नगद कुल 53100 रूपये के साथ न्यू बस स्टैंड शौचालय के पास से गिरफ्तार किया, साथ ही एक 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति रघुनाथ पटेल को 720 ग्राम गांजा कीमत 7000 रुपये के साथ प्लाटपारा गढ़बेंगाल से गिरफ्तार किया।

बता दें काफी लंबे समय से शहर के बखरूपारा में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चोरी- छिपे ड्रग्स,गांजा,अफीम सहित कुछ नशीली दवाइयाँ बेचने की खबर आ रही थी, लेकिन तस्करों द्वारा इस अवैध धंधे को इस कदर अंजाम दिया जाता था, कि पुलिस को कानोकान खबर नहीं होती थी। नशे के इस अवैध कारोबार से तस्कर जहाँ मोटी रकम कमा रहे हैं,वहीं शहर के युवाओं के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज के छात्र भी इस सूखे नशे की जद में आ रहे हैं।पुलिस की इस कार्यवाही से नशा के धंधे पर कुछ हद तक लगाम तो कस गई है। पुलिस के इस कार्यवाही के बाद से शहर में सूखा नशा की सप्लाई करने वाले अन्य लोग पुलिस की डर से भूमिगत बताये जा रहे हैं।

*सिर्फ नाम की कंडक्ट्री,काम गांजा तस्करी*

पुलिस की गिरफ्त में आये गांजा तस्कर राजकुमार डे पेशे से बस कंडक्टर हैं। लेकिन इस बस कंडक्ट्री की आड़ में उनका मुख्य काम गांजा तस्करी का रहा। बस के अलग-अलग रूट पर जाने का फायदा उठाकर समय-समय पर अलग-अलग जगह पर गांजा की तस्करी करते रहे हैं। काफी लंबे समय से इस धंधे को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले राजकुमार डे बमुश्किल ही सही लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

*ड्रग हब से होकर गुजरती है, एजुकेशन हब की राह*

नारायणपुर जिले का एजुकेशन हब गरांजी में स्थित है। इस एजुकेशन हब में पहुंचने का रास्ता बखरूपारा से होकर जाता है। जहां इन दिनों नशे के नये-नये तरीके आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।जिसके चलते बखरूपारा इन दिनों शहर का सबसे बड़ा ड्रग हब बन गया है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो राजकुमार डे ही वो मुख्य तस्कर है,जो शहर के कुछ बेरोजगार युवाओं को पैसे का लालच देकर उनसे सूखा नशा बिकवाता था, साथ ही ड्रग हब के सभी सप्लायरों को नशीली दवाइयां,अफीम और गांजा देने का काम भी इसी का था।

*शहर को नशामुक्त करने हर संभव प्रयास करेंगे- एसएचओ*

सिटी कोतवाली नारायणपुर के एसएचओ सुरेश चंद्र यादव ने मिडिया से चर्चा में कहा कि शहर में सूखा नशा का सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इस तरह ही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शहर को नशामुक्त करने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp