Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परसदा में माँ काली पूजा महोत्सव 2025 का शुभारंभ…भक्ति, लोक परंपरा और संस्कृति का अनोखा संगम….गौरवशाली 16वाँ वर्ष — श्रद्धा और उत्साह से सजा माँ काली धाम

तखतपुर:—जगत जननी माँ काली की असीम कृपा से ग्राम पंचायत परसदा में इस वर्ष भी “माँ काली पूजा महोत्सव 2025” का आयोजन पूरे भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा है।यह आयोजन अपने गौरवशाली 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र की धार्मिक परंपरा तथा लोक संस्कृति का प्रतीक बन गया है।आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से माता की आराधना कर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण करने का आग्रह किया है।

*21 अक्टूबर से प्रारंभ, 30 अक्टूबर तक विविध धार्मिक आयोजन*

पूजा, हवन, कन्या भोज और भव्य विसर्जन तक चलेगा उत्सव,संपूर्ण ग्रामवासियों की सहभागिता से बन रहा है ऐतिहासिक आयोजन।

*कार्यक्रम क्रम इस प्रकार है:*

21 अक्टूबर 2025: ज्योति प्रज्वलन से शुभारंभ
22 अक्टूबर 2025: पाठ प्रारंभ
27 अक्टूबर 2025 (सप्तमी): विशेष पूजा
28 अक्टूबर 2025: हवन कार्यक्रम
29 अक्टूबर 2025: कन्या भोज, ब्राह्मण तर्पण, कपिला तर्पण
30 अक्टूबर 2025: माता का विसर्जन एवं समापन समारोह पूरे आयोजन के दौरान ग्राम परसदा में धार्मिक वातावरण, भक्ति संगीत और लोक संस्कृति की गूंज रहेगी।

*जसगीत प्रतियोगिता में गूंजेगा भक्ति रस*

छत्तीसगढ़ी लोकभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन होगा मंच पर,विजेताओं को नगद राशि और शिल्ड से किया जाएगा सम्मानित,जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।प्रतिभागियों के चयन हेतु पूर्व पंजीयन और चयनीकरण प्रक्रिया रखी गई है।केवल चयनित मंडलियाँ ही अंतिम प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जसगीत प्रतियोगिता के पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार – ₹11,001
(स्व. श्री सुखीराम यादव एवं शकुन यादव की स्मृति में – सुरेश यादव ‘गुड्डा’ द्वारा,
शिल्ड – स्व. दिलीप वस्त्रकार की स्मृति में राकेश वस्त्रकार द्वारा)

द्वितीय पुरस्कार – ₹9,001
(श्री कामेश्वर वस्त्रकार एवं शिल्ड – स्व. मन्नुलाल पाण्डेय की स्मृति में श्रीमती रानी शंकर पाण्डेय द्वारा)

तृतीय पुरस्कार – ₹7,001
(श्री अनिल वस्त्रकार ‘बबलू’ एवं शिल्ड – स्व. भागवत प्रसाद लोनिया की स्मृति में भरत लोनिया द्वारा)

चतुर्थ पुरस्कार – ₹5,001
(मम्मी द ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट, नवीन श्रीवास – विधायक प्रतिनिधि एवं शिल्ड – स्व. बलदाऊ कैवर्त की स्मृति में राकेश कैवर्त द्वारा)

पंचम पुरस्कार – ₹3,001
(दुल्ली पुत्र सागर और सिया द्वारा, शिल्ड – स्व. बलदाऊ कैवर्त की स्मृति में राकेश कैवर्त द्वारा)-

*रंगोली प्रतियोगिता से सजेगी सांस्कृतिक शाम*

महिलाओं और युवतियों की सृजनशीलता को मिलेगा सम्मान,9 प्रतिभागियों को दिए जाएंगे विशेष पुरस्कार और ट्रॉफियाँ

रंगोली प्रतियोगिता पुरस्कार विवरण:
₹3,501 – श्रीमती भारती नीरज माली (क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य)
₹3,190 – संगवारी ग्रुप परसदा
₹2,500 – श्री संतराम लहरे (पूर्व सरपंच)
₹2,100 – श्री परमेश्वर यादव (बुद्ध)
₹1,501 – श्रीमती लक्ष्मी बाई डोमन लोनिया
₹1,101 – विशेष पुरस्कार
₹901 – विजय किराना एंड जनरल स्टोर परसदा
₹701 – शेखर निर्मलकर
₹501 – स्व. श्री सीधवा यादव की स्मृति में विनोद यादव

*झांकी और भंडारा भी रहेंगे मुख्य आकर्षण*

ग्रामवासियों के सहयोग से होगा भव्य प्रसाद वितरण
,निर्णायक और संचालक तय – आयोजन में जुटी पूरी टीम

*भंडारा प्रतियोगिता पुरस्कार:*
₹10,001 – जगतराम साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत परसदा)
₹7,001 – डी ग्रुप परसदा
🥉 ₹5,001 – ठलहा मितान ग्रुप परसदा
निर्णायक मण्डल व मंच संचालन की जिम्मेदारी विजय वस्त्रकार को सौंपी गई है।पूरे आयोजन का संचालन अजय साहू, राकेश वस्त्रकार, संतोष लोनिया, भरत लोनिया, शशिकांत लोनिया आदि के नेतृत्व में किया जा रहा है।

*महिला समिति और ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका*

पूरे ग्राम की मातृशक्ति आयोजन की आत्मा बनी हुई हैसामूहिक सहभागिता से बन रहा भक्ति और संस्कृति का पर्व,महिला समिति में उमा देवी साहू, हिरौंदी बाई, संतोषी वस्त्रकार, सावित्री लोनिया, कृष्णा बाई, शकुंतला, मथुरा, आशा, लक्ष्मी, गंगाबाई, निर्मला, शांति बाई, सरिता बाई समेत दर्जनों महिलाएँ सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
माँ काली की आराधना और भक्तजनों की सेवा में समर्पित यह समिति आयोजन की प्रेरक शक्ति है।

*माँ काली की कृपा से होगा मंगलमय समापन*

भक्ति, सौहार्द और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का भव्य मिलन,ग्राम परसदा ने श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया।माँ काली पूजा महोत्सव परसदा न केवल धार्मिक आयोजन है बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला और भक्ति परंपरा का जीवंत प्रतीक बन गया है।
ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर “जय माँ काली” के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बनाएं।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत
आज फोकस में

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत
आज फोकस में

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp