
सीपत,,,, सीपत के तेली धीवर मोहल्ला में अखंड नवधा रामायण का 6वा वर्ष आयोजन किया जा रहा है l श्रीराम कथा की वर्णन करते हुए आचार्य पंडित राजकुमार मिश्र जी ने कहा कि जब प्रभु श्रीराम जी वन को प्रस्थान किए तो उनके प्रिय भक्त और सखा गुहराज निषाद अपने प्रभु श्रीराम को जब सरयू नदी तट पार करने के जाते है
उसके बाद जो उनकी व्यथा होती है जैसे बिना पानी के मछली के समान वैसी ही उनकी दशा हो गई थी l
अखंड नवधा रामायण में दूर दराज से मानस मंडलिया आ रही है l
और श्रोताओं की भीड़ देर रात तक देखने को मिल रही है l इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन लोगों के भंडारा का व्यवस्था समिति की ओर से की जा रही है l










