
*कोण्डागांव,:—- कलेक्टर नुपूर राशि की उपस्थिति में गौ सेवा आयोग अतंर्गत गठित जिला स्तरीय गौधाम समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गौधाम योजना अंतर्गत प्राप्त 05 आवेदन पत्रों को राज्य स्तरीय समिति में भेजे जाने हेतु अनुमोदन प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में जिला स्तरीय समिति सदस्य हेमचन्द्र सिंह ठाकुर जी, भेलवापदर, केशकाल, अध्यक्ष जिला स्तरीय गौधाम समिति जिला कोंडागाँव, पुलिस अधीक्षक, जिला कोंडागाँव, जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एम.बी. सिंह, ईश्वर नारायण बेस, लक्ष्मी नाथ नेताम, मसोरा, राम कुमार पात्र, विरेन्द्र यादव, बिन्दु शर्मा, डॉ. सुरेंद्र नाग वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दीपिका सिदार, डॉ. आकांक्षा कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे।
*










