Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न

पत्थलगांव – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में आज विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विधायक गोमती साय ने अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि—अस्पताल में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिले, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विधायक साय ने बैठक में उपस्थित सदस्यो को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को बेहतर और सहज चिकित्सा सुविधा मिल सके।

समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया और जनहित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
आज फोकस में

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन
आज फोकस में

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
आज फोकस में

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp