Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई चार संकुल समन्वयक पद से कार्यमुक्त सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी को लेकर सख्ती

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद जिला प्रशासन ने छुरा विकासखंड के चार संकुल समन्वयकों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एक शैक्षिक सोशल मीडिया समूह में शासन और प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियाँ किए जाने पर की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला ने त्वरित जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चारों संकुल समन्वयकों सहित ग्रुप एडमिन को भी जिम्मेदार ठहराते हुए पद से मुक्त कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट कलेक्टर बीएस उइके, जिला गरियाबंद के संज्ञान में आने पर, उन्होंने सभी शासकीय कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर उइके ने यह भी निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी समय-सीमा का पालन करते हुए अनुशासनपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस चेतावनी ने जिले के शिक्षा तंत्र में स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी सरकारी सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। कार्यमुक्त किए गए संकुल समन्वयकों के स्थान पर अब नए, सक्रिय और जिम्मेदार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मिशन समन्वयक शुक्ला ने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे दो दिनों के भीतर योग्य एवं ऊर्जावान शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रस्ताव समन्वयक पद हेतु प्रस्तुत करें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
आज फोकस में

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन
आज फोकस में

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
आज फोकस में

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp