Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है,,, मनोज खरे

सांसद खेल महोत्सव युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर,,,, दीपक शर्मा

सीपत — स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर सीपत में बुधवार को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जनपद सदस्य मनोज खरे, सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मन्नू सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, बांके बिहारी गुप्ता, महामंत्री हरिकेश गुप्ता, सुनील सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीपत, मचखंडा, नवागांव, दर्राभांठा, झलमला, कौडिय़ां, ठरकपुर, हिंडाडीह, पोड़ी, नरगोड़ा, गुड़ी, खांडा, जांजी, कौवाताल, देवरी, पंधी, बरेली, कर्रा सहित 18 ग्रामों से आए विद्यार्थियों और ग्रामीण खिलाडिय़ों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।


इस दौरान जनपद सदस्य मनोज खरे ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से खिलाडिय़ों को नया मंच, नई दिशा और आगे बढऩे का विश्वास मिलता है। सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार ने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं।

यहां की बेटियां और युवा खेलों में अपनी दमदार पहचान बना रहे हैं। महोत्सव से नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। सांसद खेल महोत्सव युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। आयोजन को सफल बनाने में सीपत तकनीकी सहायक नोडल संजय पटेल , करारोपण अधिकारी विजय पाण्डेय ,

सचिव हेमंत पटेल , संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय , बालक संकुल समन्वयक श्रीकांत श्रीवास , तुलेश्वर सिंह कौशिक सर , प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता यादव , चंद्रभूषण कौशिक , बरेली सरपंच खिलावन सिंह राजपूत , नवागांव सरपंच भागवत गोंड , पोड़ी सरपंच सूर्यप्रकाश शेष ,

पंधी सरपंच वीरेंद्र साहू , सचिव संतोष साहू, जयनारायण पाटनवार, कमलेश जायसवाल , ईश्वरी विजय, राकेश डोंगरे, राकेश पटेल, रेखा पाण्डेय, छोटेलाल साहू , सीपत रोजगार सहायक संजय गढ़ेवाल , गोपीचंद वर्मा , शिक्षक केपी कश्यप , सुयश दुबे, अरुण जायसवाल, सौरभ जायसवाल, देवेंद्र पात्रे , रागिनी पटेल, नीलम सूर्यवंशी , विकास नायक, एंजिलिना, अनवर खान, सत्यजीत यादव सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय व आभार सीपत सचिव हेमंत पटेल ने किया।

इन खिलाडिय़ों ने महोत्सव में दिखाया दमखम

स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत में आयोजित सांसद खेलकूद महोत्सव के दौरान 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान धनेश्वरी नेताम , द्वितीय श्वेता मरावी , तृतीय मुस्कान साहू , पुरुष वर्ग में प्रथम कमलेश यादव , द्वितीय मुस्ताज खान , तृतीय राज मरार, नींबू दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान भूमिका मरावी पिता विजय , द्वितीय रिंकी वर्मन पिता शिवकुमार , तृतीय संजना वर्मन पिता महेंद्र , पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान निखिल साहू पिता चोलेश्वर , द्वितीय समर साहू पिता रमेश साहू

, तृतीय गुरुओम बघेल पिता मधुसूदन बघेल , बोरी दौड़ महिला वर्ग में प्रथम श्वेता मरावी पिता सतसिंह , द्वितीय मुस्कान साहू पिता रामचरण , तृतीय मुस्कान साहू पिता जगनंदन प्रसाद साहू , बॉलीबॉल में जांजी ग्राम से विजेता दीपाली कंवर , मुकेश कुमार , आकाश कुमार , विक्की यादव , निखिल , डीकेश यादव , प्रकाश , विवेक , विक्रांत , लक्की , अभय , सुशांत सहित अन्य खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। कबड्डी में सेजेस सीपत , कन्या स्कूल सीपत और जांजी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

महोत्सव का उद्देश्य और उत्साह

सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्कूल स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना है। महोत्सव के पहले ही दिन मैदानों में खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के सैकड़ों खिलाडिय़ों की मौजूदगी ने माहौल को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया, और सभी ने पूरे जोश के साथ अपने खेल का दमखम दिखाया। आज 20 नवंबर को इसका समापन होगा।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp