Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत में धान खरीदी की हुई शुरुआत

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– सेवा सहकारी समिति सीपत धान खरीदी केंद्र में गुरुवार को समर्थन मूल्य 3100 रुपए क्विंटल पर धान खरीदी का शुभारंभ गरिमामय तरीके से हुआ। अतिथियों ने तराजू का पूजन तिलक, श्रीफल फोड़ने और धान तौलने की विधि पूरी कर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। पहले ही दिन किसान एजेंद्र तामेश्वर सिंह कौशिक ने अपना 12 क्विंटल 80 किलो धान सोसायटी में बेचकर शुरुआत की। तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने कहा कि सुव्यवस्थित खरीदी हमारी जिम्मेदारी है। किसान हमारी प्राथमिकता, व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। तहसीलदार ने धान खरीदी केंद्र का विस्तृत निरीक्षण करते हुए बारदाने की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, स्टोरेज सिस्टम और किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी सीजन में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त बारदाना, सटीक तौल, सुरक्षित भंडारण और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 25 नवंबर से किसान पंजीयन भी समय पर होगा। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उनके ये शब्द सुनकर उपस्थित किसानों में उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिला। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तामेश्वर सिंह कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलती है। धान बेचने पहुंचे प्रथम किसान तामेश्वर सिंह कौशिक का तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने गमछा पहनाकर सम्मान किया। यह दृश्य किसानों में आत्मीयता और उत्साह भर देने वाला था। इस दौरान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तामेश्वर सिंह कौशिक, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मनीषा योगेश वंशकार, राजकुमार कौशिक, गोरे शर्मा, पंचराम साहू, प्रबंधक अमित वर्मा, धनवंतरीभूषण कौशिक, ऑपरेटर रमेश साहू, जगन्नाथ कश्यप सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
आज फोकस में

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp