Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : संविधान दिवस पर टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम संविधान दिवस पर टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रस्तावना का वाचन

 

रायपुर:—-संविधान दिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल, शास्त्री चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संविधान दिवस पर टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार स्तंभ है। साय ने कहा कि, आज सौभाग्य का विषय है कि हम सब 75 वां संविधान दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आप सभी लोगों को संविधान दिवस की बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

संविधान दिवस पर टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ बाबासाहब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि देश का संविधान किताब नही, ग्रंथ है जो सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है और अपनी बातों को मर्यादा के साथ समाज के बीच रखने की स्वतंत्रता भी देता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यह हमारे संविधान की महत्ता है कि एक सामान्य व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद पर पहुँच सकता है। संविधान में आज सभी वर्गों के विकास की व्यवस्था समाहित है और सबका समुचित विकास हो रहा है।
साय ने संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका उल्लेखित करते हुए कहा कि, संविधान के निर्माण में पूरे देश के लोगों ने भाग लिया। हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव पंडित रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल और डॉ. घनश्याम गुप्ता भी समिति में शामिल थे, आज के इस अवसर पर हम उन सभी को नमन करते हैं। इसके पश्चात संविधान पर आधारित 5 मिनट की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, संविधान की स्पिरिट दर्शाती इस लघु फ़िल्म में यह दिखाया गया कि संविधान ने किस तरह से देश के विकास की नींव रखी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल, सचिव जनसम्पर्क एवं संस्कृति डॉ. रोहित यादव, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, ज़िला पंचायत सी.ई.ओ. कुमार बिश्वरंजन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
आज फोकस में

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp