Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरजपुर : कैलाशपुर स्कूल में 42 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कैलाशपुर स्कूल में 42 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण

पुण्यतिथि पर हुआ सेवा का पुनीत कार्य

सूरजपुर ;—- विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय माध्यमिक शाला कैलाशपुर में शिक्षक श्रीकांत पांडेय के प्रयास से एक सराहनीय सेवामूलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपनी माता स्वर्गीय रुकमणी गुप्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता एवं श्रीमती यशोदा गुप्ता द्वारा विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।

ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता को देखते हुए किए गए इस कार्य की विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। बच्चों ने गर्म स्वेटर पाकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर रिंकू गुप्ता एवं सोनल गुप्ता, संचालक रिंकू रेडीमेड, देवनगर विशेष रूप से उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत पाण्डेय, ईशु सिदार, मधुमिता सिंह, जुगेश साहू तथा प्रधान पाठक खिलानंद सिंह सहित स्कूल प्रबंधन एवं शाला समिति के सदस्यों ने गुप्ता परिवार के इस सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीकांत पांडेय द्वारा किया गया तथा अंत में सभी ने स्वर्गीय रुकमणी गुप्ता जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान
आज फोकस में

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन
आज फोकस में

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आज फोकस में

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp