Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इलाज में बड़ी उपलब्धि: पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई प्रसव सर्जरी सुविधा

पोड़ी उपरोड़ा से गेंद पाल मरकाम की रिपोर्ट

पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोरबा कलेक्टर के दिशा निर्देश और जिला स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासो के परिणाम स्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में प्रसव संबंधित शल्यक्रिया सुविधा शुरू किया गया है जिससे वनाचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है आपको बता दें 11 दिसंबर 2025 को पोड़ी उपरोड़ा में पहली महिला कमला यादव का प्रसव हेतु शल्यक्रिया सफलतापूर्वक की गई इसके बाद उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया यह उपलब्धि पौड़ी के लोगो के लिए वरदान साबित हो रहा है इस सफल शैल क्रिया में विशेषज्ञ चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्यों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश सिंह बेहोशी विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल बनाजी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविनाश कश्यप वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उमाशंकर सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक स्वरूप धारा, नर्सिंग प्रभारी ज्योति गौतम महिला स्वास्थ्य कर्मी निशा मासी योगिता यादव तथा वार्ड बॉय आया शिव कुमारी शामिल रहे कलेक्टर के आदेश अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एसएन केसरी और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपकसिंह की मार्गदर्शन में वर्षों से लंबित यह सुविधा शुरू की गई है अब पूरी क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं अन्य निजी अस्पतालों में जाना नहीं पड़ेगा इस सुविधा से लोगों की समय पर सुरक्षित प्रसव सुविधा मिलेगी इससे अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी शल्यक्रिया सुविधा शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा कोरबा कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश देने वाली अहम कदम जिले के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक वरदान साबित होगी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp