Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान खरीदी केंद्रों पर महिला किसानों की बढ़ती मौजूदगी ,टोकन तुहर हाथ’ ऐप से सातों दिन 24 घंटे ऑनलाइन टोकन सुविधा

 

बिलासपुर, :—-जिले के धान खरीदी केंद्रों पर इन दिनों महिला किसानों की नियमित मौजूदगी देखी जा रही है। समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के दौरान महिलाएं बड़ी संख्या में केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेच रही हैं और खरीदी व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव साझा कर रही हैं। किसानों के अनुसार धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Advertisement Box

नवाडीह की महिला किसान शकुंतला धीवर ने बताया कि वे 63 कट्टी धान लेकर सीपत धान खरीदी केंद्र पहुंचीं। टोकन से लेकर तौल तक की प्रक्रिया आसान रही और केंद्र में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध थी। पंधी गांव से जांजी धान खरीदी केंद्र पहुंचीं महिला किसान श्रीमती लक्ष्मी ने बताया कि वे 100 कट्टी धान बेचने आई हैं और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

महिला किसान सुनसुन बी ने 180 कट्टी धान बेचते हुए बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं और तौल समय पर हो रहा है। वहीं जांजी धान खरीदी केंद्र में 100 कट्टी धान लेकर पहुंचीं महिला किसान श्रीमती सीमा ने भी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक अनुभव साझा किए।

धान खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू की गई ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप व्यवस्था का असर ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहा है। अब किसानों को टोकन के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, क्योंकि सातों दिन चौबीस घंटे ऑनलाइन टोकन कटाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी केंद्रों में भीड़-भाड़ की स्थिति कम हुई है। किसान समय पर केंद्र पहुंचकर धान का तौल और विक्रय करा पा रहे हैं। त्वरित तौल, समयबद्ध खरीदी, स्पष्ट प्रक्रिया और प्रशासन की सघन निगरानी से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है।
रचना/

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp