Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कूर्मि समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को सक्ती जिला में

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*राजिम :-* छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित की गई है। उक्त कार्यक्रम प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एलपी पटेल शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे। प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर करेंगी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक करेंगे। द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे तथा इस अध्यक्षता सतना मध्यप्रदेश के सांसद गणेश सिंह करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों, सभी जिला के जिलाध्यक्ष तथा समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी अतिथि के रूप में रहेगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं, संघ लोकसेवा आयोग,राज्य लोकसेवा आयोग ,सीए ,आईआईटी, एनडीए चयनित,खेल विधा में समाज का नाम रौशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा तथा कुर्मी गौरव सम्मान का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिजिटल व वर्चुअल मोड पर भी आयोजित होने के कारण इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुड़ सकेंगे। उक्त जानकारी छग प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने प्रदान करते हुए सामाजिक लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp