Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तबादले के 16 दिन बाद भी नहीं छूटा ‘कुर्सी मोह’: गरियाबंद खनिज विभाग में आदेश बेअसर, उठ रहे कई सवाल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश के बावजूद खनिज अधिकारी का पद पर बने रहना, पुराने विवादों और कथित माफिया कनेक्शन की चर्चाओं को फिर दे रहा हवा

*गरियाबंद*:- (छत्तीसगढ़):
प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद सुशासन और पारदर्शिता के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गरियाबंद जिले में कुछ शासकीय कर्मियों का रवैया इन दावों पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। ताजा मामला खनिज विभाग से जुड़ा है, जहां उपसचिव श्रीकांत वर्मा द्वारा 8 दिसंबर को जारी स्थानांतरण आदेश के 16 दिन बीत जाने के बाद भी जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
आदेश में स्पष्ट रूप से “तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग” के निर्देश दिए गए थे, लेकिन खनिज अधिकारी रोहित साहू अब तक अपनी कुर्सी छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासनिक हलकों में यह स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुराने विवाद और माफिया कनेक्शन की चर्चाएं फिर तेज
यह पहला मौका नहीं है जब खनिज अधिकारी रोहित साहू विवादों में घिरे हों। अतीत में भी उन पर एक रसूखदार खनिज माफिया से कथित संबंधों के आरोप लगते रहे हैं। गलियारों में लंबे समय से उनकी खनिज माफियाओं के साथ कथित जुगलबंदी की चर्चाएं आम रही हैं।


पूर्व के कई घटनाक्रमों और विवादों के चलते वे पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। ऐसे में तबादला आदेश के बावजूद कुर्सी न छोड़ने की जिद ने पुराने आरोपों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं—आखिर इस कुर्सी मोह के पीछे असली वजह क्या है?
कुर्सी का मोह या ‘चढ़ावे’ का जादू?
प्रशासनिक गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर वह कौन-सा चुंबकीय आकर्षण है, जो साहब को नई पदस्थापना पर जाने से रोक रहा है।
सूत्रों का दावा है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन से जुड़े कथित खेल में प्रति ट्रिप के हिसाब से वसूली की चर्चा लंबे समय से चल रही है। कहा जा रहा है कि बिना रॉयल्टी दौड़ने वाले हाईवा कुछ लोगों के लिए कुबेर का खजाना साबित हो रहे हैं।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह पूरा मामला जांच का विषय है।

Advertisement Box


कलेक्टर का तर्क और प्रशासनिक पेच
इस देरी को लेकर जब गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि रिलीवर के न आने के कारण वर्तमान अधिकारी को रिलीव नहीं किया गया है।
लेकिन सवाल यह उठता है कि जब निवर्तमान अधिकारी ही कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं, तो नया अधिकारी कार्यभार कैसे संभालेगा? यह स्थिति अब एक प्रशासनिक पहेली बनती जा रही है।
खनिज अधिकारी की चुप्पी बढ़ा रही संदेह
मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारे प्रतिनिधि ने खनिज अधिकारी रोहित साहू से उनके मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, ताकि वे अपना पक्ष रख सकें। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा।
उनकी यह चुप्पी कई अनुत्तरित सवालों को जन्म दे रही है और संदेह को और गहरा कर रही है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp