
*भाजपा सरकार जनहित कार्य करने असफल आलोचना से डरी आकांक्षा टोप्पो को रिहा किया जाए*
*गरियाबंद* सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की रिहाई की मांग करते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही है लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार में बैठे लोगों में आलोचना सुनने की साहस नहीं है। आकांक्षा टोप्पो को तत्काल रिहा किया जाए। भाजपा सरकार 2 साल में ही अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से जनता की हित में सवाल उठाने वालों को डरा रही है। झूठे मामले दर्ज कर चुप कराने कोशिश की जा रही है। आकांशा टोप्पो लगातार खराब सड़क,लचर स्वास्थ्य,शिक्षा,कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।स्थानीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े रामकुमार टोप्पो की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा की है। अगर कोई परिवार वर्षों से एक स्थान पर रह रहा है। परिवार के चार सदस्य दिव्यांग है। उन्हें खदेड़ा जाएगा परिवार दुखी होकर सरकार से इच्छा मृत्यु मांगे ये तो सरकार के लिए शर्म की बात है।
ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि मंत्री राजवाड़े ड्राइवर को दिल्ली में छोड़कर आ जाए ये तो गलत है। विधायक रामकुमार टोप्पो दिव्यांगों का घर ना बचा पाए उनकी व्यथा ना सुने तो किस बात का जनप्रतिनिधि? क्या जिम्मेदारों से सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए? आकांक्षा टोप्पो ने नए शराब दुकान खोलने आईटीआई में शिक्षकों की कमी लैब बंद होने मंत्री राजवाड़े के क्षेत्र में बिजली न होने के समस्या पर सवाल उठाया, सरकार को सवाल से डर किस बात का? क्योंकि यह सरकार जनता की अपेक्षाओं को 2 साल में पूरा नहीं कर पाई है। इसलिए फर्जी कार्यवाही कर सरकार के खिलाफ आक्रोशित जनता की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार की तानाशाही से ना तो विपक्ष डरेगी ना जनता, सवाल तो पूछे जाएंगे!
ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल में सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं। सिर्फ विज्ञापन की सरकार हैं प्रदेश में इस सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। धान खरीदी को लेकर रोज आंदोलन हो रहे हैं। आदिवासी वर्ग प्रताड़ित हो रहा है। शासकीय कर्मचारी,व्यापारी,युवा,महिलाएं सभी तो आंदोलन कर रहे हैं फिर भी यह सरकार किसके लिए काम कर रही है।










