Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हड़ताल के दूसरे दिन भी मोदी की गारंटी लागू करने कर्मचारियों ने भरी हुंकार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

हड़ताल से कामकाज ठप, चरमराई व्यवस्था

गरियाबंद: अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर अडिग प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। गरियाबंद के गांधी मैदान में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन दूसरे दिन भी पूरे ऊर्जा और उत्साह के साथ जारी रहा। जिले की अलग अलग विभागों के सभी कैडर के असंख्य कर्मचारियों ने “मोदी की गारंटी लागू करो।” और आऊ नई सहिबो डीए एरियर्स ले के रहीबो” के नारे लगाए। हड़ताल के दूसरे दिन फेडरेशन की हड़ताल को समर्थन देने अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन गरियाबंद के पूर्व जिला संयोजक प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन से वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर, मिथलेश यादव भी दूसरे दिन की हड़ताल में विशेष रूप से शामिल हुए।

दफ्तरों में पसरा सन्नाटा, जनता परेशान

हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले के अधिकांश सरकारी दफ्तरों में ताले लटके नजर आए। कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय, स्कूल , अस्पताल और अन्य विभागीय दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज से आए ग्रामीणों और आम नागरिकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कर्मचारी फेडरेशन का कहना है कि यह उनकी अस्मिता और वादों को पूरा कराने की लड़ाई है। सरकार में आने के पूर्व मोदी की गारंटी के रूप में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था उसे अक्षरशः लागू किया जाना चाहिए।

इस प्रमुख मांगों को लेकर मचा है घमासान

फेडरेशन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। डीए और लंबित एरियर्स की राशि के कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी मुख्य मांगों में चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को तत्काल लागू करना। लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों को दूर करना। केंद्र के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग। कैशलैस चिकित्सा सुविधा,संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण जैसे ग्यारह महत्वपूर्ण मांग शामिल हैं।

फेडरेशन का सख्त रुख

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि हमने बार-बार सरकार को चेतावनी दी थी, लेकिन हमारी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। ‘मोदी की गारंटी’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि कर्मचारियों से किया गया वादा था, जिसे निभाना ही होगा। अगर तीन दिनों में हमारी बात नहीं मानी गई, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की रूपरेखा तैयार है। तीन दिवसीय इस हड़ताल का बुधवार को आखिरी दिन है। बुधवार को फेडरेशन एक विशाल रैली निकालकर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। हड़ताल में प्रमुख रूप से एमआर खान जिला संयोजक जिला गरियाबंद, बसंत त्रिवेदी महासचिव अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन जिला गरियाबंद, सचिव सुनील यादव ,मनोज खरे ब्लाक संयोजक, बसंत मिश्रा जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, सुदामा ठाकुर, रामनारायण मिश्र ,शिक्षक संघ अनूप महाड़िक,, संजय महाड़िक,बसंत वर्मा लघुवेतन कर्मचारी संघ, वन कर्मचारी संघ ,गुलशन यादव पटवारी संघ, डीके पडौती आरएचओ संघ, पिंटू साहू ,प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ चंद्रहास श्रीवास, लवकुमार साहू, भागवत साहू, गणेश देवांगन, संजीव गुप्ता, मुकेश साहू, कृष्ण कुमार सोनी, मुरारी देवांगन,राजपत्रित अधिकारी संघ डॉ सत्यम कुम्भकार ,पुरन्दर वर्मा ,उमा शंकर साहू, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रअधिकारी संघ के उमाशंकर साहू, लोकेश्वर साहू, योगेश वर्मा,रोशन साहू ,सपना मिश्रा,पुन्नी साहू जागेश्वरी ,काजल शर्मा प्रकाश गिधौड़े, डॉ ऐश्वर्य साहू सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp