Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

*सीपत,,,,,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) अंतर्गत बैच–I, वर्ष 2025–26 में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों के फलस्वरूप मस्तूरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

PMGSY-4 (बैच–I, वर्ष 2025–26) अंतर्गत स्वीकृत सड़कें :
1. बिटकुला से हरदुली व्हाया निरतु
(लंबाई 3.70 किमी | राशि ₹327.42 लाख)
2. गतौरा जयरामनगर मेन रोड से अंबेडकर नगर
(लंबाई 3.40 किमी | राशि ₹307.67 लाख)
3. सुकुलकारी से बेल्हा
(लंबाई 3.73 किमी | राशि ₹332.22 लाख)
4. बैट्री स्कूल से भक्तिन मोहल्ला
(लंबाई 2.20 किमी | राशि ₹188.67 लाख)
5. बिनौरी डिपरीपारा नहर से हरदी
(लंबाई 1.70 किमी | राशि ₹160.25 लाख)
6. सोंठी से पिपरनार छिंदनार
(लंबाई 2.60 किमी | राशि ₹227.91 लाख)
कुल योग: 6 सड़कें | 17.33 किमी | ₹15.44 करोड़
लंबे समय से ग्रामीणजन इन मार्गों की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उठाई गई समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों के कारण यह मांग शासन स्तर तक पहुंच सकी और आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
इन सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि “यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। ग्रामीणों की मांग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही मस्तूरी विधानसभा के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।”
विधायक दिलीप लहरिया  ने बताया कि आने वाले समय में PMGSY-4 के बैच–2 एवं बैच–3 के माध्यम से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की 17 और सड़कों को भी स्वीकृति दिलाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बस्तियों को पक्की सड़क से जोड़ा जा सके।
विधायक लहरिया ने कहा कि “मस्तूरी विधानसभा का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मूलभूत विषयों पर लगातार काम किया जा रहा है।”
इन कार्यों का टेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा।टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मस्तूरी विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?
आज फोकस में

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम
आज फोकस में

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र
आज फोकस में

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp