
*गरियाबंद*:- प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष नए और पारंपरिक रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों को तिल के लड्डू वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इस पर्व से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी।
तिल और गुड़ के सेवन के महत्व को बताते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण रहा और बच्चों ने पर्व को आनंदपूर्वक मनाया। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, लीलाराम मतावले, द्रोपदी साहू, सीता साहू, तारिणी वर्मा, नेमचंद साहू छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







