Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर : अनुपातहीन संपत्ति प्रकरण में आरोपी एवं परिजनों की संपत्तियों के क्रय-विक्रय पर रोक

अंबिकापुर:—जिला में दर्ज भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम दर्ज भूमि व भवन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अम्बिकापुर को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर के पत्र के अनुसार आरोपी राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय, तत्कालीन उत्पादन सहायक, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के विरुद्ध अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के संबंध में अपराध क्रमांक 15/2020, धारा 13(1)बी एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत प्रकरण दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम जिला सरगुजा सहित अन्य जिलों में चल-अचल संपत्तियां पाए जाने की पुष्टि हुई है।
जांच में अम्बिकापुर तहसील अंतर्गत मौजा फुन्दुरडिहारी एवं नमना कला में श्रीमती शशि सिंह के नाम दर्ज भूमि तथा उन पर निर्मित आवासीय भवन पाए गए हैं, जिनका मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित संपत्तियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। की गई कार्यवाही की जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp