
पोड़ी उपरोड़ा:—- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद संदीप टोप्पो के माता पिता को जटगा पुलिस द्वारा श्रीफल और साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया आपको बता दे ग्राम बनवार निवासी शहीद संदीप टोप्पो के प्रारंभिक शैक्षणिक संस्थान हाई स्कूल जटगा
में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शहीद संदीप टोप्पो को शहादत को याद कर नमन करते हुए फूल माला अर्पित कर शहीद की वीर गाथा छात्र छात्रों को सुनाया गया
जिसमें जटगा पुलिस और हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी स्टॉप और संस्था प्रमुख श्रीमती तारा सिंह उपस्थित रहे
इस अवसर पर जटगा चौकी पुलिस प्रभारी चंद्रपाल खांडे अपने स्टॉप के साथ शहीद संदीप टोप्पो के घर जा कर
उनके वृद्ध माता पिता से मिले और वे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर माता पिता को श्रीफल नारियल ,मिठाई और माता को साड़ी भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि शहीद संदीप टोप्पो हमारे देश लिए एक गौरव है उनकी शहादत के नमन याद करते हुए जटगा पुलिस थाना कटघोरा द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरबा आमंत्रित किया गया







