बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — थाना कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए हैं।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोबरीपाठ में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर उसे बिक्री हेतु संग्रहित कर रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सुश्री नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान पुलिस ने श्रीमती ललिता जांगड़े, पति स्व. धर्मेंद्र जांगड़े, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गोबरीपाठ, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया।
जप्त सामग्री का विवरण
08 नग सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक में 15-15 लीटर महुआ शराब)
02 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक में 15-15 लीटर महुआ शराब)
➡️ कुल जप्त शराब: 156 लीटर
➡️ कुल अनुमानित कीमत: ₹31,200
04 नग सिल्वर बेटी पाइप लगा गैस चूल्हा
शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक अखिलेश पारकर, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक खेमंत पाल एवं आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का सख्त संदेश
कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।









