Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंगेली में युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता, संविधान आधारित नेतृत्व निर्माण का आह्वान

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

मुंगेली – भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारी (NOB) कार्यक्रम को लेकर सोमवार को मुंगेली जिले में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुंगेली युवा कांग्रेस सह प्रभारी शहजाद आलम अंसारी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को संविधान के मूल्यों के साथ जोड़ते हुए एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार नेतृत्व तैयार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया NOB कार्यक्रम उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ राजनीति में आगे आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पद पाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को विचारधारा, नीति और जनसेवा से जोड़ने का अभियान है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी (अनुमति अनुसार) आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी।
प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में युवाओं को संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा। भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर देश के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने मुंगेली जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि युवा www.iyc.in/nob-introduction वेबसाइट या QR कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला , शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया, देवेंद्र वैष्णव,असद खोखर,ललित जायसवाल ,करण ठाकुर ,सजल यादव, विवेक राज, रंजीत , संजय जांगड़े, दीनू दाहिरे ,सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp