Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय कार्य में बाधा वन क्षेत्र रक्षक पर युवकों का हमला, दो आरोपी रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दो की तलाश जारी…

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर..वन विभाग के क्षेत्र रक्षक पर शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी कृपानंद जांगड़े पिता लखन जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, जो कि वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र रक्षक कृपानंद जांगड़े वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त पर थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए अज्ञात चार लोग शराब पी रहे थे। जब क्षेत्र रक्षक ने उन्हें रास्ता हटाने को कहा, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” कहते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। सभी आरोपी शराब के नशे में थे। मारपीट के कारण क्षेत्र रक्षक को चोटें आई हैं।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।दो आरोपी हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है—बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा दो अन्य आरोपियों की तलाशपुलिस द्वारा घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। थाना रतनपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।शासकीय कर्मचारी पर हमला और वन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है।

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp