ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर जिले के थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम घुटकु स्टेशन पारा में दबिश देकर आरोपी श्रीमती माया फेकर (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के 3 प्लास्टिक डिब्बों में भरी शराब, जिसकी कीमत लगभग 9,000 रुपये है, बरामद की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।








