Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर….छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अभी एक दिन और लोगों को झुलसाएगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।

बुधवार को दुर्ग जिला 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि राजधानी रायपुर में भी पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार यानी 29 मई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश से राहत मिलेगी।

वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मानसून अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। हालांकि केरल में मानसून की एंट्री में हल्की देरी देखी जा रही है।

इधर मौसम वैज्ञानिकों ने 29 मई से प्रदेशभर में तेज बदलाव के संकेत दिए हैं। मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज अंधड़ और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

<span style=छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में आज भी लू का कहर, कल से मिलेगी राहत… 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर
आज फोकस में

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी
आज फोकस में

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी
आज फोकस में

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

अंजू मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि
आज फोकस में

अंजू मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp