Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : सामरी विधायक ने किया तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बलरामपुर;—जिले में खेल संस्कृति को सशक्त करने और ग्रामीण अंचलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ श्रीमती चिंतामणि भगत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ी जिला स्तर तक पहुँचे हैं, जो 12 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। श्रीमती पैंकरा ने अपने स्कूली जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में उन्होंने भी विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आवश्यक है। खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह््वान किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


जनपद अध्यक्ष सुश्री चेरवा ने कहा कि जब जिले के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकासखंड एवं जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  भानूप्रकाश दीक्षित ने कहा कि जिले के छह विकासखंडों से विभिन्न विधाओं में चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर तक पहुँचे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। श्री दीक्षित ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक कौशल को विकसित करते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक खेलों में टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने भारतीय खेल प्रतिनिधियों का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही और “खेलेगा बलरामपुर, बढ़ेगा बलरामपुर” के संदेश के साथ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर सहायक संचालक  रामपत यादव, खेल अधिकारी  मार्कुश कुजूर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में चयनित खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित थे।

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp