ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा बनाकर राहगीरों को परेशान करने वाले तथाकथित “अण्डेबाज” तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सघन बाइक पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सगर सिंह (18 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रजत दुबे (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
रितिक दुबे (24 वर्ष), निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
इरफान खान उर्फ बघीरा (19 वर्ष), निवासी नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी
मनोज पटेल (31 वर्ष), निवासी खुडुभाठा, राम मंदिर के पास, थाना मस्तुरी
राज लाल सिंह मरावी (22 वर्ष), निवासी मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सूरजपुर
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








