Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा का बिमार स्वास्थ्य केन्द्र कब होगा स्वस्थ । बीएमओ से लेकर डाक्टर , बीपीएम और अन्य स्टाफ लापरवाह

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

विधायक प्रतिनिधि ने दी चेतावनी एक हफते में हालात नहीं सुधरे तो होगा आंदोलन ।

लापरवाह बीएमओ से नहीं सभंल रहा कोटा हॉस्पिटल

आखिर ऐसे बीएमओ पर कब होगी कार्रवाई

बीमार स्वास्थ्य केंद्र कोटा को यदि स्वस्थ करना है तो बीएमओ को हटाना होगा

कोटा – प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और यदि कोटा नगर पालिका को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो कोटा में ट्रीपल इंजन की सरकार है लेकिन इस सबके बावजूद कोटा का स्वास्थ्य केन्द्र सालों से जस का तस पड़ा है । कोटा की आम जनता को छोटी से छोटी बिमारी के लिए बिलासपुर या गनियारी जाना पड़ता है । कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब सिर्फ रेफरल सेंटर बन कर रह गया है और ये सब हो रहा है यहां के लापरवाह अधिकारियों और गैरजिम्मेदार कर्मचारियों के कारण

कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लापरवाही अपने चरम पर है और इसका मुख्य कारण यहां के सबसे जिम्मेदार पद पर बैठे बीएमओ गुप्ता है और जब बीएमओ ही लापरवाह हो जाए तो फिर अन्य स्टाफ का क्या ही कहना ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का बेण्डैज वाला कक्ष भी बंद पड़ा था और उसके सामने मरीज खड़े थे जानकारी लेने पर किसी ने भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी इसके बाद प्रतिक त्रिवेदी ने बीएमओ डा गुप्ता को काल किया लेकिन उन्होंने भी विधायक प्रतिनिधि के काल का उत्तर नहीं दिया ।

स्वास्थ्य केन्द्र की हालत देखने के बाद विधायक प्रतिनिधि प्रतिक त्रिवेदी ने दबंग न्यूज लाईव को विडियो और फोटो भेजा तथा स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्था को लेकन नाराजगी जताते हुए कहा कि – “कोटा सामुदायिक केन्द्र की हालत बहुत ज्यादा खराब है । यहां मरीजो के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है । ना ही ड्रेसिंग करने वाले का पता रहता है और ना ही एक्सरे वालों का । यहां के बीएमओं भी काल रिसिव नहीं करते । यदि एक हफते के अंदर बीएमओ ने यहां की व्यवस्था नहीं सुधारी तो आंदोलन किया जाएगा ।”

वैसे इसके पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष ने कई बार यहां के बीएमओ का व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला जानकारी ये भी प्राप्त हुई है कि बीएमओ डा गुप्ता स्वयं समय पर अस्पताल नहीं आते जिसके कारण यहां का बाकी स्टाफ भी लापरवाह हो गया है

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp