Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर पालिका की नाक के नीचे करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा, आरा मिल ने खड़ा किया लकड़ियों का पहाड़

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर :—नगर पालिका की नाक के नीचे करोड़ों की बेसकीमती सरकारी जमीन पर आरा मिल वाला खुलेआम लकड़ियों का पहाड़ खड़ा कर सीधा-सीधा कब्जा जमाए बैठा है। हालात ऐसे हैं कि देखने वाला भी समझ जाए  कि यह जमीन सरकार की है, लेकिन उसका मालिकाना हक़ किसी और के पास चला गया है।

सबसे बड़ी बात-अगर नगर पालिका इस करोड़ों की जमीन पर दुकानें बनाकर नीलामी करे तो एक-एक दुकान लाखों में बिक सकती है, जिससे नगर की तिजोरी भर सकती है। लेकिन उल्टा हो रहा है… कमाई की जगह कब्जा बढ़ रहा है, और नगर पालिका तमाशबीन बनी बैठी है।

नगर पालिका का हाल यह है कि कार्रवाई की बात होते ही साहब निरीक्षण पर हैं, फाइल देख रहे हैं, टीम भेज रहे हैं—ऐसे बहाने हवा की तरह उड़ते रहते हैं। इस बीच कब्जा जंगल की आग की तरह फैलता जा रहा है।

नगर सरकार के सीमांकन का दावा फैल- कुछ दिन पूर्व नगर पालिका सरकार द्वारा सीमांकन करने की बात कही गई थी लेकिन अपने लोगों को संरक्षण देने के लिए इस दावे को ठंडा बस्ती में डाल दिया यदि इसी जमीन को कोई गरीब मजबूर कब्जा करता तो सभी लोग उस पर टूट पड़ते पर यहां असरदार व्यक्तित्व होने के कारण सभी तमाशा देख रहे है शाषन को चाहिए कि सरकारी रिकार्ड को देखते हूवे अपने हक की जमीन को काबिज करते हूवे यहां नवनिर्माण कराए ताकि क्षेत्र के साथ साथ आम जनता का भी विकास हो सके

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp