Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर..से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रतनपुर थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल 2026 को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में तत्काल अपराध दर्ज किया गया और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में लगातार पतासाजी की जा रही थी।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास मदरिहा उर्फ भ्वानी, निवासी पोंड़ी, थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर पुलिस की नई पहल: “सियान चेतना” से मजबूत होगी कानून व्यवस्था
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस की नई पहल: “सियान चेतना” से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर : ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें  ,,लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़
आज फोकस में

रायपुर : ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें ,,लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़

रायपुर : छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन
आज फोकस में

रायपुर : छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर : राज्यपाल डेका ने  जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल डेका ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp