Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा सत्र (2025–26) में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छू लिया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का मंडल ने 98.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शौर्य साहू एवं सस्मित राज ने 98.6% अंकों के साथ द्वितीय तथा अयमान तनवीर ने 98% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 66 विद्यार्थियों में से 23 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 47 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक तथा 61 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया।
विषयगत उत्कृष्टता में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। शौर्य साहू (गणित, संस्कृत एवं एआई), सस्मित राज (गणित, सोशल साइंस एवं संस्कृत), अनुष्का मंडल (संस्कृत एवं एआई), अयमान तनवीर (सोशल साइंस एवं एआई), गौरव बनर्जी (संस्कृत एवं एआई) एवं साईप्रदा साहू (सोशल साइंस एवं संस्कृत) ने संबंधित विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त दर्शिल सुब्रत (गणित), पान्या सना कुजूर एवं साग्निक डे सरकार (संस्कृत) तथा यामिनी भार्गव, अवनी जैन एवं सोहम शर्मा (एआई) ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण मेधा का परिचय दिया। यह उपलब्धि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सशक्त प्रमाण है, जिससे विद्यालय ने जिले में अपनी विशिष्ट पहचान और भी सुदृढ़ की है।
विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों की निष्ठा एवं अभिभावकों के अटूट सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम तक सीमित रहना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में श्रेष्ठ चरित्र, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की प्रेरणा बताया।

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल
आज फोकस में

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक
आज फोकस में

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक

बाल भारती पब्लिक स्कूल में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन
आज फोकस में

बाल भारती पब्लिक स्कूल में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी
आज फोकस में

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
आज फोकस में

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार
आज फोकस में

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp