Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटीएम फ्रॉड से सावधान! छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:—एटीएम का इस्तेमाल करते समय जरा सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। इन दिनों ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर कार्ड फंसाना और फिर आपके पिन या ओटीपी की जानकारी हासिल कर पैसे निकाल लेना—यह एक आम ठगी का तरीका बन चुका है।

ठग पहले एटीएम के कार्ड स्लॉट में चिपचिपा पदार्थ लगा देते हैं। जैसे ही आप कार्ड डालते हैं, वह अंदर फंस जाता है। इसके बाद ठग मदद के बहाने पास आते हैं या एटीएम पर चिपकाए गए फर्जी नंबर पर कॉल करवाते हैं। जैसे ही आप अपना पिन या ओटीपी साझा करते हैं, वे आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्क रहें और कुछ आसान बातों का ध्यान रखें—

अगर एटीएम कार्ड फंस जाए, तो घबराएं नहीं और मशीन के पास ही रहें।

एटीएम पर लिखे किसी भी अनजान नंबर पर कॉल न करें।

किसी भी अजनबी की मदद लेने से बचें और अपना पिन/ओटीपी बिल्कुल भी साझा न करें।

तुरंत अपने बैंक के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या शाखा से संपर्क करें।

जरूरत पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं।
याद रखें, आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

<span style=एटीएम फ्रॉड से सावधान! छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान">
आज फोकस में

एटीएम फ्रॉड से सावधान! छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?
आज फोकस में

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
आज फोकस में

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

जूना शहर के पीछे जंगल में भीषण आग,शरारती तत्व पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल
आज फोकस में

जूना शहर के पीछे जंगल में भीषण आग,शरारती तत्व पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल

मुंगेली : घरेलू एलपीजी स्टॉक की होगी सख्त निगरानी अनियमितता पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई
आज फोकस में

मुंगेली : घरेलू एलपीजी स्टॉक की होगी सख्त निगरानी अनियमितता पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई

मुंगेली : पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई ,,आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आज फोकस में

मुंगेली : पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई ,,आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp