
बेलगहना:—स्कूल खुलने से लेकर साल भर विभिन्न गतिविधियों के बीच बच्चों को इंतजार और पालक को भी इंतजार रहता है कि हमारे बच्चे ने कितना मेहनत किया है उसका फल रिजल्ट के रूप में प्राप्त होता है जैसे ही बच्चों का एग्जाम चालू होता है वैसे पालक गण चिंता में डूब जाते हैं की पेपर कैसे बना है इसका रिजल्ट बच्चे का क्या रहेगा इसी बीच वह दिन आता है जब साल भर की मेहनत का फल रिजल्ट के रूप में प्राप्त होता है
आज बच्चों ने अपना रिजल्ट देखकर बहुत खुश नजर आए और साथ में उनके पालक अपने बच्चों को आशीर्वाद देते नजर आए और साथ ही साथ अध्यापक गण को भी साधुवाद देते नजर आए आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका एवं शासकीय प्राथमिक शाला उपका में कक्षा 1, 2, 3, 4, 6 एवं 7 के वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सवपूर्ण माहौल में घोषित किए गए।

ग्रेड वाइज परिणाम वितरण के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।इस अवसर पर शाला परिवार के सभी सदस्य, आंगनबाड़ी एवं मध्यान भोजन समिति के पदाधिकारी, ग्राम के प्रबुद्धजन तथा पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

🌸 मुख्य अतिथि एवं उपस्थितजन :
🔹 ग्राम सरपंच – राम कुमारी उरेती
🔹 प्रबुद्धजन – फेकू राम जयसवाल, बलदाऊ दुबे (वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा), मंडली राम, ईश्वर सिंह, सती राम ओट्टी
🔹 अतिथि शिक्षक – रवि पैकरा, मोनिका मार्को
🔹 मध्यान भोजन समिति अध्यक्ष – राम बाई सचिन, जलेश्वरी
🔹 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता –l तिलमती
🎉 सभी अतिथियों ने बच्चों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📚 शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
🍬 कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर बच्चों के साथ खुशी साझा की गई और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम">








