
तखतपुर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा वानी साहू ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वानी ने शानदार सफलता हासिल की।
वानी साहू बेलपान रोड निवासी हेमंत कुमार साहू एवं श्रीमती अनामिका साहू की सुपुत्री हैं। वानी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं नगर में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने वानी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा वानी साहू ने 10वीं में हासिल किए 91.33% अंक">






