Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में उर्स के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां उर्स के अवसर पर निकले अलग-अलग संदल जुलूसों में दो युवक हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराते नजर आए। सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पहली घटना पुलिस लाइन के पास की है, जहां घोड़ादाना स्कूल तारबहार से निकले संदल जुलूस के दौरान मामूली विवाद के बाद आरोपी हर्ष खांण्डे चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने लगा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक बड़ा धारदार चाकू बरामद किया गया है।
वहीं दूसरी घटना मगरपारा चौक की है, जहां तालापारा से निकले दूसरे संदल जुलूस के दौरान आरोपी अब्दुल अजीम खान हाथ में चापड़नुमा धारदार हथियार लेकर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने साफ कहा है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, हथियार लहराकर आम जनता को डराने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
आज फोकस में

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल
आज फोकस में

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन
आज फोकस में

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत
आज फोकस में

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
आज फोकस में

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp