Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

अयोध्या दर्शन के नाम पर 75 लोगों से ठगी, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

75 लोगों से ₹1,12,575 की ठगी, अयोध्या दर्शन कराने का दिया था झांसा रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

रतनपुर….तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ रतनपुर police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने स्वयं को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का सदस्य बताकर लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का झांसा दिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई 2026 को प्रार्थी हेमंत साहू निवासी ग्राम गोंदईया थाना रतनपुर ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम झझपुरीकला थाना लोरमी निवासी होरीलाल अनंत उर्फ राज अनंत ने लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम गोंदईया एवं बछालीखुर्द के करीब 75 लोगों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर ₹1,12,575 रुपए जमा कराए थे। राशि लेने के बाद आरोपी ने न तो लोगों को तीर्थ यात्रा कराई और न ही पैसे वापस किए। साथ ही लोगों के फोन उठाना भी बंद कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी –होरीलाल अनंत उर्फ राज अनंत, पिता टेसूदास अनंत, उम्र 32 वर्ष, निवासी झझपुरीकला थाना लोरमी जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, सउनि नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह एवं आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

<span style=राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई">
आज फोकस में

राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की 13 बहने सफलता पूर्वक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग करके वापिस
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की 13 बहने सफलता पूर्वक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग करके वापिस

पीएम-जनमन योजना से बदली दूरस्थ जनजातीय गांवों की तस्वीर, अब गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
आज फोकस में

पीएम-जनमन योजना से बदली दूरस्थ जनजातीय गांवों की तस्वीर, अब गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का बड़ा मिशन  जमुनाही तिलकडीह स्कूल बनाएगा 5 लाख ‘सीड बॉल’
आज फोकस में

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का बड़ा मिशन जमुनाही तिलकडीह स्कूल बनाएगा 5 लाख ‘सीड बॉल’

राजिम के जंगल में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 पालतू कुत्तों की मदद से किया गया शिकार, 4 आरोपी फरार
आज फोकस में

राजिम के जंगल में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 पालतू कुत्तों की मदद से किया गया शिकार, 4 आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp