
रतनपुर… पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद फिरोज है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में रानीगांव रतनपुर में टायर दुकान संचालित कर रहा था।पीड़िता ने 9 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वर्ष 2023 से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने अलग-अलग जरूरत बताकर पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु भा.पु.से. अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए राजस्थान से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूरी कार्रवाई में सउनि नीलाकर सेठ,आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







