Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपनों को मिली नई उड़ान: नोनी सशक्तिकरण योजना से शिवांगी को मिली आर्थिक सहायता

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में एक बेटी के सपनों को नई उड़ान मिली है।
कुड़ूदंड निवासी शिवांगी को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
यह सहायता राशि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

शिवांगी एक श्रमिक परिवार से हैं, जहां आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया।
कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही शिवांगी के लिए यह सहायता किसी उम्मीद से कम नहीं है।
शिवांगी ने कहा कि यह राशि सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संबल है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंद बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
सुशासन तिहार के समाधान शिविरों के माध्यम से अब शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो रहा है।

मंगला में आयोजित समाधान शिविर में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब श्रमिक परिवार की बेटी शिवांगी को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
सीमित आय और आर्थिक परेशानियों के बीच पढ़ाई जारी रखना शिवांगी के लिए आसान नहीं था।
कॉलेज फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन शासन की इस योजना ने शिवांगी के सपनों को नया सहारा दिया है।
चेक मिलने के बाद शिवांगी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
उन्होंने कहा कि अब वे अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से जारी रख पाएंगी और अपने भविष्य को मजबूत बना सकेंगी।
शिवांगी ने सरकार की इस पहल को श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए धन्यवाद दिया।
वहीं प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार के जरिए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है।

ईद-उल-जुहा पर 27 मई की छुट्टी रद्द, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
आज फोकस में

ईद-उल-जुहा पर 27 मई की छुट्टी रद्द, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

<span style=सपनों को मिली नई उड़ान: नोनी सशक्तिकरण योजना से शिवांगी को मिली आर्थिक सहायता">
आज फोकस में

सपनों को मिली नई उड़ान: नोनी सशक्तिकरण योजना से शिवांगी को मिली आर्थिक सहायता

खेल से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है : जीवन मिश्रा….
आज फोकस में

खेल से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है : जीवन मिश्रा….

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp