
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा संशोधन जारी किया है।
राज्य सरकार द्वारा पहले 27 मई 2026, बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए अवकाश की नई तारीख 28 मई 2026, गुरुवार तय की गई है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चांद दिखने की स्थिति और पर्व की तिथि में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नई अधिसूचना 26 मई 2026 को जारी की गई, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि अब पूरे छत्तीसगढ़ में ईद-उल-जुहा का सार्वजनिक अवकाश 28 मई को लागू रहेगा।
इस आदेश की जानकारी सभी विभागों, कलेक्टर कार्यालयों, आयोगों और सरकारी संस्थानों को भेज दी गई है।
साथ ही शासन ने सभी संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिया है कि पुराने आदेश में संशोधन कर नई तारीख के अनुसार अवकाश सुनिश्चित किया जाए।
यानि अब सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और कई संस्थान 27 मई की बजाय 28 मई को बंद रहेंगे।
ईद-उल-जुहा के अवकाश में हुए इस बदलाव को लेकर शासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ऐसे में आम लोगों और कर्मचारियों से नई तारीख के अनुसार अपने काम की योजना बनाने की अपील की गई है।

ईद-उल-जुहा पर 27 मई की छुट्टी रद्द, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश">







