
तखतपुर नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर भाजपा पार्षद दल ने सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लिया है। नगर की राजनीति में हिंदुत्ववादी छवि और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान रखने वाले, दो बार पार्षद रह चुके कोमल सिंह ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

पार्षद दल का सर्वसम्मत निर्णय वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद कोमल सिंह ठाकुर नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठकों में अपनी बातों को तथ्यों और प्रमुखता के साथ रखते आए हैं। अधिकारी-कर्मचारियों से लेकर जनहित के मुद्दों तक, वे लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए नगरवासियों की आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए समस्त भाजपा पार्षदों ने एकमत होकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने पर सहमति जताई। संगठन और विधायक को सौंपा आवेदन इस निर्णय के क्रम में पार्षद दल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी को औपचारिक आवेदन सौंपकर कोमल सिंह ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। आवेदन के दौरान सभी भाजपा पार्षद उपस्थित रहे और एकजुटता का परिचय दिया
।नगर में नई जिम्मेदारी
पार्षद दल का मानना है कि कोमल सिंह ठाकुर के अनुभव और जनता से जुड़ाव से नगर पालिका में विपक्ष की भूमिका और अधिक सशक्त, रचनात्मक और जनहितैषी होगी। युवा नेतृत्व और हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह निर्णय नगर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पार्षद दल ने संगठन से शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर इस प्रस्ताव को मूर्त रूप देने का अनुरोध किया है।जारीकर्ता
अंकित अग्रवाल इस्लाम अंसारी कैलाश देवांगन अंजू सुरेश देवांगन प्रियंका सुनील आहूजा
भाजपा पार्षद दल, नगर पालिका परिषद तखतपुर

तखतपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष पद पर सर्वसम्मति, कोमल सिंह ठाकुर के नाम पर लगी मुहर">








