Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में 8.41 करोड़ की PMGSY सड़क में खुली लापरवाही: न इंजीनियर मिला, न रोलर चला, पुलिया हाथ से उखड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर/कुरदर,:—प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी PMGSY के तहत बन रही कुरदर-उमरिया सरगोड़ सड़क में भारी गड़बड़ी सामने आई है। 8 करोड़ 41 लाख की लागत वाली इस सड़क पर काम तो दिख रहा है, लेकिन उसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। सामान सड़क पर बिखरा पड़ा है, पर ठेकेदार से लेकर विभाग का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। छत्तीसगढ़ जनता की ग्राउंड रिपोर्टिंग में सामने आया कि जब टीम 12.40 किमी लंबी साइट पर पहुंची तो वहां न PMGSY का कोई इंजीनियर था, न ठेकेदार मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल LLP का सुपरवाइजर, न ही एक भी मजदूर। सरकारी बोर्ड पर कार्यपालन अभियंता  परिक्षित सूर्यवंशी का नाम दर्ज है,

फिर भी नियमानुसार निरीक्षण नहीं हो रहा। मौके पर 5 बड़ी गड़बड़ियां मिलीं। पहली, मुरम के ऊपर लाल और काली गिट्टी सिर्फ बिछा दी गई है, पानी डालकर रोलर से दबाना जरूरी है पर वो हुआ ही नहीं। बोर्ड पर साफ लिखा है कि रोलर चलाना अनिवार्य है। बिना दबे गिट्टी पर गाड़ियां फिसल रही हैं। काम की डेडलाइन 29 मार्च 2025 थी, जो 14 महीने पहले खत्म हो चुकी है। दूसरी, अभी बनी पुलिया की दीवार को हाथ से दबाने पर वो भरभराकर गिर रही है। M-25 ग्रेड का कंक्रीट होना चाहिए, पर क्वालिटी इतनी खराब है कि सवाल उठ रहे हैं। तीसरी, PMGSY के नियमों में लाल मिट्टी डालना मना है क्योंकि वो बारिश में बह जाती है, फिर भी काली गिट्टी के साथ लाल मिट्टी मिलाई जा रही है। चौथी, पूरी 12.40 किमी में सिर्फ गांव की बस्ती के पास कुछ सौ मीटर CC रोड बनी है। 2.40 किमी CC रोड बननी थी, बाकी जंगल वाला हिस्सा अभी भी कच्चा है। पांचवीं, साइट पर सामान तो है, लेकिन सुपरविजन करने वाला कोई नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से कोई अधिकारी देखने नहीं आया। एक गांव वाले ने बताया, “साहब, कई दिन हो गए। कोई देखने वाला नहीं आता। गिट्टी छिड़क दी, रोलर नहीं चलाया।

हम किससे कहें?” ये 841.6 लाख रुपया जनता के टैक्स का है। नियमानुसार जनता के पास 5 अधिकार हैं। पहला, रोलर से दबी हुई 12.40 किमी मानक वाली पूरी सड़क मांगने का हक। आधी-अधूरी सड़क लेने से इनकार कर सकते हैं। दूसरा, पुलिया की 5 साल की गारंटी है, कमजोर है तो वीडियो सबूत के साथ ठीक करवा सकते हैं। तीसरा, RTI से हिसाब मांग सकते हैं कि साइट इंस्पेक्शन रजिस्टर, रोलर की लॉग बुक और लेबर अटेंडेंस कहां है। चौथा, 20 लोगों के साथ लिखकर शिकायत दे सकते हैं कि ‘काम नियम से नहीं हुआ’, 7 दिन में जांच जरूरी है। पांचवां, घटिया माल लगा है तो पहले क्वालिटी सुधरवाकर काम आगे बढ़ाने का हक है। अभी जनता को ये 3 काम करने चाहिए। पहला, तारीख-समय बोलकर वीडियो बनाएं कि साइट पर कोई जिम्मेदार नहीं है। दूसरा, लिखकर शिकायत दें कि “मौके पर कोई सुपरवाइजर/इंजीनियर नहीं था। गिट्टी बिना रोलर बिछाई गई। ये PMGSY नियम तोड़ना है। जांच करें।” तीसरा, 181 पर कॉल करके बताएं कि “8.41 करोड़ की सड़क पर कोई नहीं आता। गिट्टी बिना दबे है, पुलिया टूट रही है जांच कराओ।”

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित
आज फोकस में

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त
आज फोकस में

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क
आज फोकस में

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान
आज फोकस में

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp