Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,,28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

रायपुर,:— छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों एवं प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

अवर सचिव छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित अनेक जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, संयुक्त संचालक कार्यालयों तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय  बी.एल. देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बनाया गया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया है। सहायक संचालक  एम.जी. सतीश कुमार को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर  विजय कुमार ताण्डे के स्थान पर  रमेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में भी नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कई विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं सहायक संचालकों को पदोन्नत दायित्व सौंपते हुए जिला स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में गति लाने, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिलों में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश के बाद राज्य के शिक्षा प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित
आज फोकस में

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त
आज फोकस में

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क
आज फोकस में

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान
आज फोकस में

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp