Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज में पदस्थ नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर उन्हें पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों और आधुनिक पुलिसिंग की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थित चेतना भवन में आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर सहित रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आईजी  गर्ग ने नव नियुक्त उप निरीक्षकों को सार्वजनिक आचरण, अनुशासन और विभागीय मर्यादा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्दी धारण करने के बाद हर पुलिस अधिकारी पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।

तकनीकी दक्षता पर जोर देते हुए आईजी ने सीसीटीएनएस में स्वयं प्रविष्टियां करने, विभागीय एप्स जैसे सशक्त, ई-साक्ष्य, आईओ मितान और समाधान का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने तथा साइबर अपराध और सोशल मीडिया की जानकारी रखने की आवश्यकता बताई।
प्रशिक्षु अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव बढ़ाने के लिए समन और वारंट तामील करने, पुरानी एफआईआर और चार्जशीट का अध्ययन करने तथा अनुभवी विवेचकों से जांच संबंधी कार्य सीखने के निर्देश दिए गए।

जनता के प्रति संवेदनशीलता को पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा देना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है।
बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों तक छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि और कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी इसी नई पीढ़ी के कंधों पर होगी। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित
आज फोकस में

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त
आज फोकस में

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क
आज फोकस में

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान
आज फोकस में

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

<span style=बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर">
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp