
सीपत,,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सीपत विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी योजना के प्रचार-प्रसार एवं ऑन-द-स्पॉट पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जुड़ने का अवसर मिल सके। विद्युत विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को ग्राम पंचायत भवन सीपत, 17 जून को ग्राम पंचायत भवन गुड़ी तथा 19 जून को ग्राम पंचायत भवन पंधी में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया जाता है, जिससे बिजली उत्पादन के साथ-साथ मासिक बिजली बिल में भारी कमी आती है। योजना में केंद्र सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सीपत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कौशल जायसवाल ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है l








