Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के जनदर्शन कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंच रहे हैं। जनदर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी बात सीधे विधायक तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, वहीं प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।
राजिम,लोहझर दुलना बिनौरी,भसेरा,लोहरसी, रवेली, कोपरा, घोघर, चरभट्ठी, छुरा, श्यामनगर, भेणडरी गरियाबंद, पोंड,पतोरी,सुरसाबांधा, बरोंडा कपसीडीही एवं अमात गोंड समाज के प्रतिनिधि मंडल सहित राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से ग्रामीण जनदर्शन में पहुंचकर सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

विधायक रोहित साहू प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए पहल कर रहे हैं।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी बात संबंधित विभागों तक तत्काल पहुंचती है। कई मामलों में मौके पर ही समाधान होने से लोगों को राहत भी मिल रही है।
जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के सहज, सरल एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता से आम जनता को लाभ मिल रहा है।
राजिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं।

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”
आज फोकस में

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना

<span style=जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण">
आज फोकस में

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp